Wednesday, 12 October 2016

Snacks recipes in Hindi

                                                              snacks recipes in Hindi

Here are the three snacks recipes in Hindi which are most favorite recipes. Do it now and enjoy your evening time by this wonderful snacks recipes.


आलू बोंडा – Aloo Bonda
यह एक पॉपुलर ब्रेकफास्ट रेसिपी है .जो बनाने मे आसान ओर खाने ने स्वादिष्ट होती है. इसे आप टी टाइम पर,ब्रेकफास्ट मे या किसी रैनी डे पर बनाइए ये आपके परिवार व मेहमानो को बहुत पसंद आएँगे.
आवश्यक सामग्री – Ingredients for Aloo Bonda
आलू उबले व मेश किए हुए – 5-6
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
बेसन – 7-8 चम्मच
लाल मिर्च – 1/2 छोटी चम्मच
नमक – स्वादानुसार
आमचूर पाउडर – 1 छोटी चम्मच
गरम मसाला – 1/2 छोटी चम्मच
तेल – तलने के लिए
विधि – How to make Aloo Bonda
उबले मेश आलू मे नमक,लाल मिर्च,आमचूर ,गरम मसाला,हरी मिर्च,हरा धनिया डाल कर मिला लीजिए .अब एक कटोरे मे बेसन छान लीजिए ओर तोड़ा सा नमक व पानी डाल कर गाड़ा घोल बना लीजिए. कड़ाही मे तेल गरम होने रखिए ओर जब तक तेल गरम हो रहा है मिश्रण के छोटे गोले बना लीजिए.
तेल गरम होने पर गोलो को घोल मे डूबा कर तेल मे धीरे से डालिए ओर मीडियम गॅस पर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए ओर नेप्किन पेपर पर निकाल लीजिए. इससे अतरिक्त तेल भी हट जाएगा.
गरमा-गरम आलू बोंडा हरी चट्नी के साथ परोसिए.

Snacks Recipes in Hindi

गोभी के पकोडे – Gobhi ke Pakode
सर्दियो के मोसम मे गरमा गर्म पकोडे ओर एक प्याला चाय मिल जाए तो दिन बन जाता है, तो आइए आज अपना ओर अपने परिवार का दिन बना दे. चलिए बनाए स्वादिष्ट ,करारे गोभी के पकोडे.
आवश्यक सामग्री – Ingredients for Gobhi ke Pakode
बेसन – 200 ग्राम
गोभी – 300 ग्राम
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टेबल स्पून या स्वादानुसार
नमक – स्वादानुसार
धनिया पाउडर – 1/2 टेबल स्पून
तेल – तलने के लिए
विधि – How to make Gobhi ke Pakode
सबसे पहले गोभी को मीडियम साइज़ के टुकड़ो मे काट ले ओर धो कर उन्हे 3-4 मिनट पानी मे नमक डाल कर धीमी गॅस पर उबलने के लिए रखे. इससे यह सॉफ हो जाएगा कीड़े आदि के रहने की संभावना भी नही रहेगी ओर हल्का सा ब्लॅंच भी हो जाएगा. जब तक यह गॅस पर है आप बेसन मे लगभग 150 ग्राम पानी,नमक लाल मिर्च,हरी मिर्च,धनिया पाउडर डाल कर गाड़ा घोल बना ले. गोभी को पानी से निकाल कर रखे. कड़ाई मे तेल गरम होने रखे जब तेल गरम हो जाए एक -एक गोभी उठा कर घोल मे लपेट कर तेल मे डाले इन्हे मीडियम गॅस पर हल्का ब्राउन होने तक डीप फ्राइ करे. बस पकोडे तैयार है इन्हे निकाल कर पेपर नॅपकिन पर रखे. इससे एक्सट्रा तेल निकल जाएगा .
गरमा-गरम करारे पकोडे हरी चट्नी ,सॉस या एक प्याली अदरक वाली चाय के साथ सर्व करे.
आलू शकर्कन्दी (स्वीट पोटैटो) की चाट – Aloo Shakarkandi Chaat
चाट का नाम सुनते ही मुह मे पानी आ जाता है पर कई लोग मानते है की चाट एक हेल्दी डिश नही है. तो आज हम एक ऐसी चाट बनाएगे जो टेस्टी होने के साथ – साथ हेल्दी भी है.
आवश्यक सामग्री – Ingredients for Aloo Shakarkandi Chaat
आलू – उबले या भुने हुए 2
शकर्कन्दी (स्वीट पोटैटो) – उबले या भुने हुए 2
लाल मिर्च – 1/4 टेबल स्पून
नमक(काला व सफेद दोनो ) – स्वादानुसार
चाट मसाला – 2 टेबल स्पून
जीरा पाउडर – 1/2 टेबल स्पून
आमचूर पाउडर -1/2टेबल स्पून
नींबू – 1
तेल – शेलो फ्राइ करने के लिए
विधि:- How to make Aloo Shakarkandi Chaat
आलू व शकर्कन्दी (स्वीट पोटैटो) को छील कर छोटे टुकड़ों मे काट लीजिए. एक कड़ाई या तवे पर 3-4 टेबल स्पून तेल गरम कीजिए. अब इसमे आलू व शकर्कन्दी (स्वीट पोटैटो) के टुकड़े डालकर 8-10 मिनिट तक मीडियम आग पर शेलो फ्राइ कीजिए, देखिए ये करारे गोल्डन ब्राउन कलर के हो गये होंगे. अब गॅस को बिल्कुल कम कर लीजिए और इसमे सभी सूखे मशाले डालकर मिलाए. गॅस बंद करके इन्हे एक प्लेट मे निकल लीजिए.
इनके उपर नींबू का रस, हरी चटनी (धनिए व मिर्च की) व मीठी चटनी (ईमली की) डाल कर मिलाए व तुरंत गरमा गरम खाने के लिए सर्व करे.

No comments:

Post a Comment