We are providing amazing Recipes in Hindi. Ghargrighasti offering variety of recipes in Hindi. One of the most popular recipes in Hindi is below
आवश्यक सामग्री – Ingredients for Moong Daal ka Karayal
पकोड़ी बनाने के लिए – to make dumplings
मूँग की दाल(बिना छिलके की) – 1 कटोरी
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार
तेल – पकोड़ी तलने के लिए
Recipes in Hindi
ग्रेवी बनाने के लिए – to make Gravy
प्याज – 2
लहसुन – 4 कलियाँ
टमाटर – 1 बड़ा
जीरा – 1/4 टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टेबल स्पून
धनियाँ पाउडर – 1/2 टेबल स्पून
गरम मसाला पाउडर – 1/2 टेबल स्पून
हल्दी पाउडर – 1/2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार
तेल – 1 चमचा
हरा धनियाँ – 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
विधि -How to make Moong Daal ka Karayal
मूँग की दाल (बिना छिलके की) को 5-6 घंटे के लिए पानी मे भिगो दीजिए. सुबह सब्जी बनाने हेतु आप रात को ही दाल भिगो दीजिए. इस भीगी हुई दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिए और मिक्शी के जार मे पीस लीजिए. गॅस ऑन करके एक कड़ाही मे तेल गरम होने रखिए, तब तक इस दाल के पेस्ट मे सभी सामग्री मिला लीजिए. तेल गरम होने पर इसमे थोड़ा – थोड़ा दाल का मिश्रण हाथ से पकोड़ी की तरह गरम तेल मे डालिए, और इन्हे मीडियम गॅस पर गोल्डन ब्राउन होने तक तले. इस प्रकार सभी पकोड़ी तैयार कर ले.
अब प्याज,लहसुन को मिक्शी मे पीस कर पेस्ट बना कर रख ले और इसमे हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक व गरम मसाला मिला ले. टमाटर को भी पीस कर पेस्ट बना ले. अब कड़ाही का एक्सट्रा तेल निकाल दे और 1 चमचा तेल बचा कर गरम करिए ,अब इसमे जीरा डालिए. जीरा हल्का ब्राउन होने के बाद प्याज-लहसुन का पेस्ट डाले और 2-3 मिनट भूनने के बाद टमाटर का पेस्ट भी डाल दे और तेल अलग होने तक भूने . अब इसमे दो- ढाई गिलास पानी डालिए और उबाल आने दीजिए .उबाल आने के बाद गॅस कम कर दे और 7-8 मिनट तक पकाए. अब इसमे पकोडिया डाल दे .1-2 मिनट बाद गॅस बंद कर दीजिए और हरा धनियाँ डाल दीजिए. 10-15 मिनट सब्जी को ढक कर रखा रहने दे ताकि पकोडियो मे तरी अच्छी तरह से समा जाए.
बस अब गरमा गरम करायल चपाती व चावल के साथ परोसे.
नोट: सब्जी बनाते समय ग्रेवी को थोड़ा पतला रखे क्योंकि पकोडे काफ़ी ग्रेवी सोख लेंगे.
No comments:
Post a Comment